दिल्ली अग्निकांड के बाद नींद से जागा नगर निगम,होटल में फायर सेफ्टी के नाम पर मजाक !

 

 

हाल ही में दिल्ली स्थित एक होटल में अग्निकांड के बाद कई लोगों की दुखद जान चली गयी। सबसे ज्यादा समस्या फायर सेफ्टी को लेकर देखने मिली। घटना को देखते हुए अब ग्वालियर नगर निगम का अमला भी मैदान में उतर आया है और जब एक होटल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तो हैरान करने वाली चीजें सामने आई। जहां सुरक्षा मानकों का ऐसा उल्लंघन किया जा रहा है की आप भी दंग रह जाएंगे। बहुमंजिला होटल में जाने का रास्ता इतना संकरा है की अगर कभी अग्निकांड हो जाए तो लोगों की जान बचाना भी सम्भव नहीं है। नगर निगम के फायर सेफ्टी ऑफिसर रजनीश गुप्ता ने मौके पर रेस्टॉरेंट को सील करने के अलावा होटल को नोटिस जारी किया है।

दरअसल दिल्ली अग्निकांड के बाद ग्वालियर नगर निगम का फायर सेफ्टी अमला भी नींद से जाग गया है। इस महानगर में लाखों की आबादी है। सैंकड़ों की संख्या में मोहल्ले हैं कई संकरे रास्ते हैं। लेकिन दमकल सीमित हैं। वहीं दूसरी तरफ शहर के बड़े रेस्टोरेंट, होटल, बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंगों में फायर NOC और सुरक्षा मानकों का खुलेआम मजाक बनाया जा रहा है। एक बहुमंजिला बिल्डिंग में संचालित रेस्टोरेंट के साथ सकरे सिंगल रास्ते वाले होटल का जायजा लेने पर सुरक्षा मानकों के दावों की पोल खुल गयी। मौके पर फायर सेफ्टी सिलेंडर तो मिले, लेकिन वह एक्सपायर थे। कहीं फायर अलार्म तो था लेकिन उसकी इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई के लिए प्लग लगाने बोर्ड नहीं था। होटल की एंट्रेंस इतनी सकरी थी कि अगर कोई अग्निकांड हो जाये तो लोगो को बचाना संभव नहीं। होटल में हाइड्रेंट लगा था लेकिन चालू नही मिला। ये नज़ारा तो सिर्फ एक ही होटल में देखने को मिला। बाकि जगह क्या हाल होंगे अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

निगम के फायर सेफ्टी ऑफिसर रजनीश गुप्ता ने रेस्टॉरेंट को सील कर नोटिस जारी किया है। वहीं निगम कमिश्नर का कहना है की टीम को निर्देशित किया है कि वह फायर सेफ्टी और उसकी NOC की तस्दीक मजबूती से करें।-


By - sagar tv news
05-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.