पति ने पत्नी का पीट-पीटकर दम निकाल दिया,फिर खुद भी दे दी जान, शराब की लत में होता था विवाद
एक पति जिसे शराब पीने की ऐसी लत थी की वह आये दिन पत्नी के साथ विवाद करता था। जिसका अंजाम अब बेहद दुखद हुआ है। दरअसल पति ने कथित तौर से पहले पत्नी की गला दबाकर जान ले ली। इसके बाद डर की वजह से जहरीला पदार्थ खाकर खुद भी जान दे दी। दिल दहला देने वाली घटना छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र के जमतरा गांव से सामने आई है। जहां घरेलु विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
बताया जा रहा है की शराब के नशे में पति रविंद्र उइके ने कथित रूप से पत्नी पूजा की गला दबाकर जान ले ली। गिरफ्तारी के डर से उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सुबह के समय जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी मिली तो पूरा गांव स्तब्ध रह गया।
पुलिस के मुताबिक जमतरा निवासी रविंद्र उइके मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गांव के लोगों का कहना है कि उसे शराब पीने की लत थी। इसी कारण घर में आए दिन विवाद होते रहते थे। उसकी पत्नी पूजा उइके कई बार घरेलू हिंसा का शिकार हुई। लेकिन बदनामी की वजह से मामला कभी थाने नहीं पहुंचा।
बताया गया की रविंद्र शराब के नशे में घर लौटा। इसी दौरान उसका पत्नी पूजा से विवाद शुरू हो गया। कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। आवाज सुनकर उसकी मां किसनी बाई ने बीच बचाव किया और दोनों को शांत कराया। परिजनों को लगा की मामला सुलझ गया है। लेकिन रविंद्र गुस्से में था कुछ देर बाद उसने फिर विवाद करते हुए उसकीजंकार पिटाई कर दी और गला दबा दिया दम घुटने से पूजा की जान चली गयी। इसके बाद खुद उसने जहर खा लिया था। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल में जुट गयी है।------