कार और बाइक में टक्कर के बाद तनावपूर्ण हुई स्थिति, दो समुदाय के लोग आये आमने-सामने !

 

कार और बाइक का एक्सीडेंट हुआ जिसके बाद बातचीत इतनी बिगड़ी की विवाद बढ़ता चला गया। जो इतना तूल पकड़ गया की दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। हालात काबू से बाहर होने के बाद पुलिस ने स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों को समझाइश दी। यह पूरा मामला छतरपुर जिले के महोबा रोड से सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीयों समेत बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची थी। वहीं ऐसी भी जानकारी है की जब सिटी कोतवाली पुलिस लोगों को समझाइश दे रही थी तब पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए हाथापाई की गयी।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक छतरपुर शहर के टोरिया मोहल्ला में बीते दिन रात के समय जमकर बवाल हुआ। दरअसल कार में सवार दंपति परिवार महोबा रोड से जा रहे थे। तभी बाइक से कार टकरा गई। जिस पर बाइक सवार युवक और कार सवार परिवार के बीच कहासुनी हो गयी। युवक वहां से चला गया। लेकिन कुछ देर बाद ही अपने साथ वह करीब दस से पंद्रह लोगों को लेकर आया और कार सवार दंपति के साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

 

 

 

इसके अलावा कार में एक मासूम बच्ची भी थी आरोप है की उसे उठाकर बाहर फेंक दिया। जबकि पति-पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस से हाथापाई करने के भी आरोप हैं। मामला तब और बिगड़ गया जब हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए चार युवकों को हिरासत में लिया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।


By - sagar tv news
06-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.