हाई-वे स्थित होटल पर छापा, 51 हजार की अवैध शराब हुई जप्त, होटल संचालक को भेजा जेल
हाईवे पर स्थित आबकारी टीम ने एक होटल पहुंचकर बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए भारी मात्रा में अवैध बीयर और अंग्रेजी शराब जप्त की है। इसके अलावा टीम ने मौके से होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया था। जिन्हे जेल भेज दिया गया। मामला उज्जैन जिले का है। शराब की कीमत 51 हजार रूपये है। बताया जा रहा है की आबकारी टीम ने इंदौर-उज्जैन हाईवे पर होटल राजसागर पर अचानक दबिश दी। जहां से बड़ी संख्या में अवैध बीयर और विदेशी शराब जप्त की गयी। मौके से ही होटल संचालक अतुल मेघवंशी को गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के मुताबिक कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के निर्देशन और सहायक आबकारी आयुक्त निधि जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जहां मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी अधिकारी मुकेश रणदा के नेतृत्व में छापा मारा गया। टीम ने जब होटल राजसागर की तलाशी ली तो वहां से अलग-अलग ब्रांड की 11 पेटी बीयर, 1 पेटी बीयर केन और 1 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 51,000 रुपये आंकी गई है।
आबकारी उपनिरीक्षक प्रतीक गुप्ता ने मौके से ही होटल संचालक अतुल मेघवंशी को हिरासत में लेकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग के मुताबिक जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।--