पुष्पा फिल्म की तर्ज पर गुप्त केबिन बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, लाखों का माल बरामद !
पुष्पा फिल्म की तर्ज पर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी। और बड़े ही शातिर तरीके से छिपाकर मादक पदार्थ की खेप को ले जाया जा रहा था। लेकिन जब पुलिस को इस बात की भनक लगी तो पुलिस तत्काल एक्शन में आई और भंडाफोड़ करते हुए डोडाचूरा तस्करी का खुलासा किया। गुप्त केबिन बनाकर जब तस्करी का तरीका देखा तो खुद पुलिस भी हैरान रह गयी। मामला एमपी के मंदसौर जिले का है जहां पुलिस ने लाखों कीमत का डोडाचूरा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। जिनकी तलाश की जा रही है।
बताया जा रहा है की पुलिस को चकमा देने बोलेरो गाड़ी की छत और सीट के नीचे गुप्त केबिन तैयार किये गए थे। जिनमें भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ छिपाकर तस्करी की जा रही थी। जहां मल्हारगढ़ पुलिस ने कार्यवाई की और 173 किलो से ज्यादा डोडाचूरा जब्त किया गया है। जिसकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं दो आरोपी फरार हो गए।
मल्हारगढ़ क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की बोलेरो में अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। जिसके बाद पुलिस ने मल्हारगढ़-जीरन रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। गाड़ी की बारीकी से जांच करने पर पुलिस भी हैरान रह गई। बोलेरो की छत के ऊपर और पीछे की सीट के नीचे विशेष रूप से वेल्डिंग कर गुप्त केबिन बनाए गए थे। जिन्हे खुलवाने पर अंदर से बड़ी मात्रा में पिसा हुआ डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। साथ ही उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जांच मजुत गयी है की इसे कहां से लाया जा रहा था और कहां सप्लाई किया जाना था।