सागर- खुरई पुलिस ने दो बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

 

सागर जिले के खुरई में लगातार बढ़ रही वाहन चोरियों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुरई शहरी थाना पुलिस ने अलग-अलग बाइक चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। खुरई शहर और आसपास के क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे आम लोगों में चिंता का माहौल था। इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए खुरई शहरी थाना पुलिस लगातार सक्रिय थी और संदिग्धों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी।

थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह के अनुसार, बिहारी वार्ड निवासी नवनीत पिता शिवशंकर नेमा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मई की दोपहर उनकी बाइक घर के बाहर खड़ी थी। जब वह कुछ समय बाद बाहर आए तो बाइक वहां से गायब थी। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को बाबू उर्फ शिवराज पटेल निवासी आवास कॉलोनी पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी गई बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में उसने अपने एक अन्य साथी बाबू उर्फ दीपक रजक का नाम भी बताया, जिसने बीना क्षेत्र से एक अन्य बाइक चोरी की थी।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाबू उर्फ दीपक रजक को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की दूसरी मोटरसाइकिल बरामद कर ली। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। खुरई पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगातार नजर रखी जा रही है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। वहीं बाइक चोरी से परेशान लोगों ने पुलिस की इस सफलता की सराहना की है।


By - sagar tv news
06-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.