सागर- ट्रेन से उतरे छात्र की RPF जवानों ने की पिटाई ? 5 घंटे तक परिवार रहा परेशान

 

सागर जिले के खुरई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फार्मेसी छात्र ने आरपीएफ जवानों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र का कहना है कि ट्रेन से उतरने के बाद आरपीएफ के जवानों ने उसे पकड़कर डंडों से बेरहमी से पीटा और कई घंटों तक चौकी में बैठाकर रखा। घायल छात्र का इलाज खुरई सिविल अस्पताल में चल रहा है, जबकि परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी जवानों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार खुरई देहात थाना क्षेत्र के सहोद्राबाई राय वार्ड निवासी 19 वर्षीय योगेश लोधी सागर के भाग्योदय कॉलेज में फार्मेसी की पढ़ाई कर रहा है। वह प्रतिदिन ट्रेन से सागर और खुरई के बीच अप-डाउन करता है। गुरुवार को उसकी नियमित ट्रेन छूट गई, जिसके बाद वह गलती से अंत्योदय एक्सप्रेस में सवार हो गया, जो खुरई स्टेशन पर नहीं रुकती।

 

 

 

योगेश के मुताबिक जब ट्रेन खेजरा इज्जत रेलवे गेट के पास रुकी तो वह नीचे उतर गया। आरोप है कि कुछ दूरी चलने के बाद बाइक पर पहुंचे दो आरपीएफ जवानों ने उसे रोक लिया और बिना कुछ सुने डंडों से मारपीट शुरू कर दी। छात्र का कहना है कि इसके बाद उसे मालखेड़ी रेलवे चौकी ले जाया गया, जहां भी उसके साथ मारपीट की गई। घायल छात्र ने आरोप लगाया कि चौकी में उसे न तो अपने परिजनों को फोन करने दिया गया और न ही कई घंटों तक पानी पीने की अनुमति दी गई। मारपीट के कारण उसके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। फिलहाल उसका उपचार खुरई सिविल अस्पताल में जारी है।

 

 

 

 

उधर जब योगेश समय पर घर नहीं पहुंचा तो परिजन घबरा गए। लगातार फोन लगाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। करीब पांच घंटे तक बेटे की कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार अपहरण या किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से परेशान हो गया। परिजनों ने पुलिस और साइबर सेल की मदद तक ली। बाद में छात्र के मिलने पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी सामने आई। छात्र और उसके परिजनों ने आरपीएफ जवानों पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि इन आरोपों पर रेलवे सुरक्षा बल और प्रशासन क्या कदम उठाते हैं। यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर सकता है।


By - sagar tv news
07-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.