आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ डायबिटीज कंट्रोल करता है पिस्ता, डाइट में इस तरह करें शामिल

 

 

पिस्ता ऐसा ड्राईफ्रूट है जो खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है साथ ही सेहतमंद भी रखता है। पिस्ता एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो दिल और कैंसर की बीमारी से महफूज रखता है। पिस्ता आंखों से लेकर दिल तक की हिफाजत करता है।
ड्राईफ्रूट्स खाने के बहुत से फायदे होते हैं। इसी तरह से पिस्ता खाने से भी शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। पिस्ता एक ऐसा ड्राईफ्रूट है जो एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। यही कारण है कि ये दिल और कैंसर की बीमारी से बचाने में मदद करता है। पिस्ता का इस्तेमाल मेवे की तरह पौष्टिक पकवान बनाने में किया जाता है।
1 . डायबिटीज के मरीज जरूर खाएं पिस्ता
डायबिटीज के मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती ही जा रही है और डायबिटीज से कई सारी बीमारियां होने की भी खतरा रहता है। ऐसे में आप पिस्ता को अपने डाइट में जरूर शामिल करें, ये एक हेल्दी नट्स है जो आपके डायबिटीज को कम करने में आपकी मदद करता है।

२. वजन कम करने में मददगार है पिस्ता
बढ़ते वजह की समस्या से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो स्नैक के तौर पर पिस्ता को अपनी डाइट में शामिल करें। यह प्‍लांट बेस्‍ड प्रोटीन का एक बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत हैं। जो वजन कम करने में मदद कर सकता है।

3 . कैल्शियम की कमी है तो खाएं पिस्ता
अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी है तो आप पिस्ता का सेवन करें। पिस्ता में पोटेशियम, मैग्‍नीशियम और विटामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हेल्थ और हड्डियों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है।

4 . आंखों को स्वस्थ रखने के लिए खाएं पिस्ता
आजकल लोगों को आंखो से जुड़ी अलग-अलग तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप अपनी आंख को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो पिस्ता खाएं।  यह आपकी आंखों की रौशनी को बढ़ाने में भी लाभदायक माने जाते हैं। 

 

 


By - sagar tv news
05-Feb-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.