Sagar - आखिर एक माँ की क्या रही मजबूरी की एक साल के मासूम को सोता छोड़ दे दी जान !

 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने लोगों को झखझोर के रख दिया। महज एक साल के मासूम को सोता छोड़ एक माँ ने अपनी जान दे दी। जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। हर कोई इस घटना से हैरान की आखिर ऐसी क्या वजह थी जो महिला ने ऐसा घातक कदम उठाया। मृतिका की पहचान वर्षा राय उम्र 28 साल के रूप में की गयी है। वहीं ऐसी भी जानकारी है मृतिका ने कुछ समय पहले एक आबकारी ठेकेदार पर छेड़खानी जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में महिला द्वारा अचानक जान देना कई सारे गंभीर सवाल खड़े करता है। फिलहाल ये पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है।

 

 

 

 


घटना की सूचना मिलने के बाद मोतीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेते हुए अस्पताल भिजवाया। यह पूरी घटना थाना अंतर्गत गीतांजलि कॉलोनी से सामने आई है। बताया जा रहा है वर्षा राय अपने पति और एक साल के मासूम बच्चे के साथ किराए के मकान में रहती थी।

जानकारी के मुताबिक महिला ने घर के कमरे में अपनी जान दी। घटना के दौरान मासूम बच्चा भी घर में ही मौजूद था। परिजनों और आसपास के लोगों ने जब महिला को बुरे हाल में देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

 

 

 

 


जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले महिला ने एक शराब कारोबारी पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए थे। ऐसे में महिला की जान जाने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
इस मामले में सीएसपी ललित कश्यप ने बताया की मामला संदिग्ध है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौके से कोई नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।------


By - sagar tv news
07-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.