रेलिंग तोड़ता हुआ डिवाइडर पर चढ़ा कंटेनर,वनकर्मी और पुलिस जवान जा-न बचाकर भागे,वनकर्मी घा-यल

 

वन विभाग और एसएएफ की टीम अवैध रेत उत्खनन के मामलों में वाहनों की जांच कर रही थी। लेकिन तभी अचानक अफरा-तफरी मच गयी और टीम भाग खड़ी हुई। दरअसल तेज रफ़्तार में आ रहा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। इस दौरान वनकर्मी और एसएएफ जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन एक वनकर्मी घायल हुआ है। मामला मुरैना जिले के सिविल लाइन थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 से सामने आया है। जहां वन विभाग डिपो के सामने एक बड़ी घटना होते-होते टल गयी। घायल वनकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है की वन विभाग और एसएएफ की टीम अवैध रेत उत्खनन को लेकर वाहनों की जांच कर रही थी इसी दौरान एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गया। जहां वन चौकी पर कर्मचारी कुर्सियां लगाकर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान अचानक अफरा-तफरी मच गई। सभी कर्मचारी जान बचाने भागे। तभी वनकर्मी गोपेंद्र पाल घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं थी। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना और सराय छोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को सड़क किनारे हटवाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

बताया गया की कंटेनर तेज रफ्तार में था। अगर कर्मचारी समय रहते नहीं भागते तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


By - sagar tv news
07-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.