सागर- शाहगढ़ में 33 KV विद्युत लाइन चोरी,कई घंटों से अंधेरे में पूरा क्षेत्र,तार काट ले गए चोर

 

सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चोरों की करतूत की वजह से आम लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा। दरअसल चोर 33 KV विद्युत लाइन के खम्बे तोड़कर लाइन के तार चोरी कर ले गए। शनिवार की रात को चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया जिसके बाद खबर पढ़े जाने तक क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ था। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का जीना मुहाल हो गया। जब बिजली विभाग की टीम पेट्रोलिंग करने पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है की पहले 33 KV लाइन को फाल्ट किया गया। इसके बाद करीब 13 खम्बों को तोड़कर उनका तार चोरी किया गया। चोरों ने शनिवार रात करीब दस बजे इस घटना को अंजाम दिया।

 

 

शाहगढ़ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई करने वाली 33 KV लाइन चोरी होने से सभी फीडर बंद हो गए थे। भीषण गर्मी में लोगों ने अंधेरे में रात तो जैसे-तैसे निकाल ली। लेकिन रविवार का दिन निकालना मुश्किल हो गया। लोग हलेकान हो गए। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद विद्युत विभाग की टीम जब फाल्ट ढूंढने लाइन की पेट्रोलिंग करते हुए नेशनल हाईवे पर पठानवली घाटी के पास जंगल में पहुंची तो देखा की विद्युत पोल टूटे पड़े थे। वहीं विद्युत तारों के दो बंडल भी लपेटे हुए पड़े मिले। टीम से मिली जानकारी के हिसाब से जब वह लोग जंगल में फॉल्ट देखने पहुंचे तभी चोर दो बंडल तार छोड़कर भाग गए।

 


शाहगढ़ बिजली विभाग के जे.ई रवि सोलंकी के मुताबिक विद्युत सप्लाई चालू होने में लगभग 40 घंटे लग सकते हैं। तारों को चोरी करने वाले चोरों ने शाहगढ़ क्षेत्र की जनता को 40 घंटे भीषण गर्मी में और अंधेरे में रहने को मजबूर कर दिया है। जिसके बाद से लोगों में आक्रोश पनप रहा है। साथ ही चोरों को पकड़ने की मांग भी की जा रही है।

 

 


By - sagar tv news
07-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.