पत्नी को निपटाकर पति ने भी दे दी जान, विवाद के बाद उठाया कदम, 8 साल का मासूम रह गया अकेला !
किराये के मकान में रहने वाली एक महिला की जान चली उसकी डेड बॉडी घर में ही मिली। इसके ठीक एक दिन बाद पति ने भी एक खंडहर नुमा मकान में अपनी जान दे दी। घटना के बाद सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। यह पूरा मामला जबलपुर के कंचनपुर अधारताल थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है की पति ने पहले पत्नी का मर्डर किया इसके बाद खुद अपनी जान दे दी। उसने एक नोट भी छोड़ा है जिसमें इस बात का ज़िक्र किया गया है। बताया जा रहा है की पति मयंक सिंह अपनी पत्नी नेहा सिंह के सपा सेंटर में काम करने से नाराज़ रहता था।
जिस वजह से दोनों में आये दिन विवाद भी होता रहता था। मृतिका की दूसरी शादी हुई थी। पहले पति का निधन हो चुका है। जिसके बाद उसने करीब दो साल पहले मयंक से शादी की थी। उसका 8 साल का बेटा भी है मर्डर के बाद मयंक उसे अपनी बहन के घर छोड़ आया और लापता हो गया था। जिसके बाद व्हीकल फैक्टरी के एक खाली पड़े क्वार्टर में उसकी डेड बॉडी मिली। रांझी और अधारताल पुलिस संयुक्त रूप से मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
नेहा के पहले पति की जान जाने के बाद नेहा और मयंक ने दिसंबर 2023 में शादी की थी। नेहा का पहली शादी से एक आठ साल का बेटा है। वह पिछले एक साल से इंदौर में काम कर रही थीं और 28 मई को जबलपुर लौटी थी। 3 जून की रात को दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद से वह किसी को दिखाई नहीं दीं। शुक्रवार शाम को मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि किराए का घर बंद है और अंदर से दुर्गंध आ रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम घर में दाखिल हुई और नेहा सड़ी हुई बॉडी बरामद की। इसके बाद पुलिस ने मयंक की तलाश शुरू की जिसके बाद अगले दिन उसकी भी बॉडी मिली। पुलिस को उसके पास से एक नोट मिला है जिसमें उसने पत्नी की जान लेने का ज़िक्र किया है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच कर रही है।