तीन वाहन आमने-सामने और दो परिवारों में मातम, आलम ऐसा की पहचानना मुश्किल | SAGAR TV NEWS |
एक घटना से दो परिवारों में मातम पसर गया। हादसा भी इतना दिल दहला देने वाला की हम आपको तस्वीरें नहीं बता सकते। दरअसल तीन वाहनों की एक साथ जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की बुरी तरह से जान चली गयी। जबकि सरिये से लदे ऑटो का चालक इस कदर फंसा हुआ था की वह आधे घंटे तक ज़िंदगी से संघर्ष करता रहा। दिल को झखझोर देने वाली ये घटना पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है।
बताया जा रहा है की उड़की गांव में एक बोलेरो, सरिया लदे ऑटो और बाइक के बीच ऐसी जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसे देखकर लोग सिहर उठे। एक गलत साइड से आते ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में हुए इस हादसे का मंजर इतना खौफनाक था की बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही तड़प-तड़प कर दर्दनाक जान चली गई। इस हादसे में एक युएव्क का सिर फट गया। जबकि दूसरे का पैर शरीर से अलग हो गया। मृतकों की पहचान राकेश पटेल और अमरनाथ पटेल के रूप में हुई।
वहीं इसके अलावा मलबे के बीच सरिया लदे ऑटो का चालक करीब आधे घंटे तक जिंदगी से संघर्ष करता रहा। वह गाड़ी में फंसा हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों युवकों की डेड बॉडी को पीएम के लिए भेजा। वहीं मामले की जांच भी शुरू की है।