Sagar- हाईवे पर बन रहे ओवरब्रिज इंजीनियरों की प्रयोगशाला, बमोरी पर 90 डिग्री का अंधा मोड

 

सागर से गुजरने वाले nh -44 पर तैयार हो रहे ओवरब्रिज में एक के बाद एक खामियां सामने आ रही हैं। इस एक हाइवे पर ब्लैक स्पॉट लगभग समान, लेकिन इंजीनियर्स ने ओवरब्रिज की डिजाइन अलग-अलग तैयार की हैं। नतीजा हादसों का खतरा कम होने की जगह और ज्यादा बढ़ गया है। देवरी, - सुरखी, बरोदियाकलां में फोरलेन की सिंगल लेन पर ब्रिज बनाए हैं, जबकि तीनों जगह मोड़ हैं।

 

 

 

 

वहीं बम्हौरी चौराहे पर सिंगल - अंडरपास बनाया गया है, जिससे निकलकर 90 डिग्री का अंधा मोड बन गया है। यहां से बड़े वाहनों को निकलकर मोड़ने में परेशानी होगी, जाम की स्थिति बनेगी। इन चारों ही जगह पर ब्रिज के एक ओर ही सर्विस रोड बनाई गई है। कुल मिलाकर इंजीनियर्स ने इस हाइवे को प्रयोगशाला बना दिया है।

 

 

 

 

दरअसल, एनएचएआई जिले की सीमा में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-44 के 152 किलोमीटर लंबे हिस्से में चिन्हित ब्लैक स्पॉट समाप्त करने 14 ओवरब्रिज तैयार कर रहा है, जिसकी लागत 215 करोड़ रुपए के करीब है।

 

 

 

 

यहां बन रहे 14 ओवरब्रिज -: बरोदियाकलां, झीकनी घाटी, मोठी फाटक, बाछलोन, बम्हौरी चौराहा, बिलहरा तिराह्य, सुरखी स्टार्टिंग पाइंट, सुरखी एंडिंग पाइंट, गौरझामर-केसली चौराहा, गौरझामर एंडिंग पाइंट, देवरी स्टार्टिंग पाइंट, देवरी-रहली मार्ग, देवरी एंडिंग पाइंट व महाराजपुर शामिल है,


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.