भाजपा नेत्री की गो-ली लगने से संदिग्ध जा-न गई, बाहर शोर सुनकर जा रही थी पति को बंदूक देने

 

भाजपा की सक्रीय महिला नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के बाद अस्पताल में जान चली गयी। देर रात हुई घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है की महिला नेत्री से मिसफायर होने की वजह से खुद घर की गैलरी में उन्हें गोली लग गयी। गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी जान चली गयी। मामला जबलपुर जिले के रांझी थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां शोभापुर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात गोली लगने से भाजपा नेत्री संगीता रजक ने दम तोड़ दिया। फ़िलहाल पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

बताया जा रहा है की कुछ दिनों पहले भाजपा नेत्री संगीता रजक के घर में बदमाशों ने बम फेंके थे। जिसके बाद से लगातार तनाव का माहौल बना हुआ था। संगीता गोकलपुर वार्ड से पिछले नगर निगम चुनाव में भाजपा की पार्षद पद की प्रत्याशी रही हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात संगीता के घर के बाहर शोरगुल हो रहा था। जिस पर घर के पुरूष दरवाजे की तरफ भागे। तभी संगीता भी अपनी लायसेंसी बंदूक लेकर निकली। घर की गैलरी में अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। परिवार के सदस्य जैसे ही वहां पहुंचे तो देखा की संगीता घायल पड़ी हुई थी। पेट से काफी खून बह रहा था। परिजन तत्काल उन्हें लेकर एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

परिजनों की माने तो बदमाशों द्वारा बम फेंके जाने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से अपनी लायसेंसी 12 बोर बन्दूक पास में रखते थे। जब देर रात हलचल सुनाई दी तो संगीता के पति बंटी रजक घर के बाहर निकले जिन्हे बंदूक देने संगीता कमरे से निकली और अचानक गोली चल गयी। सूचना मिलने के बाद रांझी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्यवाई कर बॉडी का पीएम कराया गया। शुरूआती जांच में यह हादसा लग रहा है। फ़िलहाल पुलिस हर पहलु से जांच पड़ताल कर रही है।---


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.