अचानक गायब हुआ युवक,10 दिन बाद मिला लेकिन बन गया कंकाल, सगे भाई पर गंभीर आरोप !
एक युवक जो करीब 10 दिनों से लापता था शिकायत के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन जब उसका कंकाल पड़ा हुआ मिला तो सनसनी फ़ैल गयी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ये मामला पहले से ही संदेहास्पद था वहीं अब और पेचीदा हो गया है क्योंकि मृतक के भाई पर ही कथित गंभीर आरोप लग रहे थे। यह पूरा मामला उज्जैन जिले के बड़नगर थाना क्षेत्र का है। डेड बॉडी इंदौर क्षेत्र में मिली। जिसे पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस की जांच पड़ताल भी जारी है।
बताया गया की पिछले 10 दिनों से लापता युवक सुल्तान का कंकाल इंदौर के यशवंत सागर बांध के पास बरामद किया गया। बड़नगर निवासी सुल्तान अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने जगह-जगह उसकी तलाश की। सुराग न मिलने पर बड़नगर थाना पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर सुल्तान की तलाश में जुटी थी कि तभी इंदौर के यशवंत सागर क्षेत्र से एक मानव कंकाल मिलने की खबर आई। घटना स्थल इंदौर के हातोद गांव का है। कपड़ों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बॉडी की शिनाख्त लापता सुल्तान के रूप में की गई।
मामले में चौंकाने वाली बात ये है की सुल्तान के गायब होने के बाद से ही उसके सगे भाई पर गंभीर आरोप लग रहे थे। उसकी भूमिका पहले से ही संदिग्ध मानी जा रही थी। पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। वहीं अब मर्डर की आशंका गहरा गयी है। बड़नगर थाना पुलिस और इंदौर पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुट गई हैं। बताया गया की सुलतान
बड़नगर थाना प्रभारी के मुताबिक सुल्तान बीते 28 मई की रात से गायब था उसकी पत्नी फरजाना ने 29 मई को थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। जहां इंदौर के हातोद गांव के पास कंकाल मिला है। उसके ही भाई पर गंभीर आरोप हैं फिलहाल ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है। जांच की जा रही है। पुलिस की माने तो जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा।------
फिलहाल संदेहियों से पूछताछ जारी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा की सुल्तान की जान कैसे गई है।------