कुत्तों को खाना खिलाने की बात पर ब-वाल, भाजपा और RSS के लोग आमने-सामने,विधायक पीए पर FIR !
कुत्तों को खाना खिलाने के मामले में जमकर बवाल मचा हुआ है स्थिति इस कदर बिगड़ गयी की दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। और जमकर पथराव किया गया। हैरानी की बात ये है की । इस झड़प में भाजपा और RSS से जुड़े गुट आमने-सामने आ गए। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। मामला इंदौर के उषा नगर क्षेत्र का है। अन्नपूर्णा पुलिस ने इस विवाद में बड़ी कार्रवाई करते हुए विधायक समर्थक वीरेंद्र शेंडगे समेत विधायक के पीए के अलावा कई लोगों के खिलाफ मर्डर के प्रयास और कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। बीजेपी विधायक मालिनी गौड़ के पीए प्रणय चित्तौड़ा पर भी मामला दर्ज हुआ।
इस पूरे विवाद की वजह उषा नगर में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर स्थानीय लोगों और डॉग लवर्स के बीच शुरू हुआ विवाद है। बताया गया की बहसबाजी के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया। आरोप है कि विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र शेडगे और उनके साथियों ने संघ से जुड़े लोगों पर हमला किया। इसके बाद दूसरे गुट ने शेडगे के घर और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। मामले में अन्नपूर्णा पुलिस ने मर्डर के प्रयास समेत अन्य धाराओं में भाजपा नेता वीरेंद्र शेडगे, प्रणय चित्तौरा और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं दूसरे पक्ष की शिकायत पर भी पुलिस ने कार्रवाई की। ये मामला संगठन तक पहुंच गया है। मामले में हैरान करने वाले वीडियो भी सामने आये हैं। जिनमें बड़ी संख्या में लोग पथराव करते हुए नज़र आ रहे हैं।
बताया गया की उषा नगर क्षेत्र में कुत्तों को खाना खिलाने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में संघ कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद के बाद अन्नपूर्णा थाने पर भी जमकर हंगामा हुआ था। मामला तूल पकड़ गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।