देर रात जूते-चप्पल की दुकान में लगी अचानक आग,सहम गए आसपास के लोग, लाखों का नुक्सान
जूते चप्पलों की दुकान में देर रात अचानक से आग लग गयी। जो देखते ही देखते इतनी फ़ैल गयी की लाखों का सामान जलकर ख़ाक हो गया। वहीं सबसे ज्यादा लोगों को चिंता इस बात की थी की आग कहीं तेजी से फ़ैल न जाए क्योंकि आसपास और भी कई दुकानें मौजूद थी। जिससे लोगों को डर सता रहा था। घटना एमपी के सिवनी जिले के भीमगढ़ चौकी क्षेत्र से सामने आई है। जहां आगजनी की घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका।
बताया जा रहा है की भीमगढ़ कॉलोनी में रविवार देर रात एक जूते-चप्पल की दुकान में अचानक आग लग गई। जो इतनी तेजी से फैली कि पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी। इस दौरान दुकान में रखा बड़ी मात्रा में जूते-चप्पलों समेत अन्य सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत की बात ये है की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को नुकसान नहीं पहुंच पाया। जानकारी के मुताबिक देर रात स्थानीय लोगों ने भीमगढ़ कॉलोनी स्थित एक दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते हुए देखीं। जिसके बाद बिना देर किये तत्काल लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद भीमगढ़ चौकी पुलिस और दमकल वाहन रवाना हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रयास नाकाफी ही साबित हुए। कुछ समय बाद ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकतर सामान जल चुका था।
फिलहाल आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल पाया है। शुरूआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।-