स्पा सेंटरों पर एक साथ छापा,यहां-वहां छिपती नज़र आई युवतियां, संदिग्ध हालत में मिली !
स्पा सेंटरों की आड़ में काले कारनामे किये जा रहे हैं गोरखधंधे जमकर फल फूल रहे हैं। इसी को लेकर पुलिस टीम की एक बड़ी छापामार कार्यवाई देखने को मिली, जहां पुलिस टीम ने कई स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान कुछ युवतियां संदिग्ध हालत में मिली। इसके अलावा कुछ जगहों पर दस्तावेजों में गड़बड़ी भी मिली। यह पूरा मामला ग्वालियर जिले से सामने आया है। बताया गया की दो युवकों को थाने ले जाकर उनसे पूछताछ की गयी। जबकि युवतियों से भी पूछताछ कर उनसे जानकारी ली गयी। जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। ये कार्यवाई लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। सपा सेंटरों की आड़ में चल रहे गोरखधंधे पर पुलिस का धड़ाधड़ एक्शन देखने को मिला। बताया जा रहा है की ग्वालियर में महिला सुरक्षा शाखा की टीम ने शहर के कई नामी स्पा सेंटरों पर अचानक छापा मारा तो हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान कई युवतियां संदिग्ध हालात में मिलीं, तो कहीं दस्तावेजों में भी गड़बड़ी सामने आई हैं पुलिस टीम के पहुंचते ही कई युवतियां इधर-उधर भागती नजर आईं। जांच के दौरान कुछ स्पा सेंटरों में दस्तावेज अधूरे पाए गए। जबकि कर्मचारियों और वहां मौजूद युवतियों से पूछताछ की गई। पुलिस ने रजिस्टर, आईडी और संचालन से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले।
महिला सुरक्षा शाखा की एडिशनल एएसपी अनु बेनीवाल की अगुवाई में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। जिसका मकसद स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाना बताया गया। पुलिस का कहना है की नियमों का उल्लंघन मिलने पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। मामले में ग्वालियर डीएसपी शिखा सोनी ने जानकारी दी।---