जान का ख़तरा बताते हुए एसपी से लगाई गुहार, ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पुलिस को सौंपी ! | SAGAR TV NEWS |

 

एक व्यक्ति जिसे अपनी जान जाने का ख़तरा बना हुआ है। उसने अपने साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते ही एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई है ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर उसने मर्डर की साजिश का आरोप लगाते हुए आवेदन सौंपा है। मामला छतरपुर जिले से सामने आया है। वहीं उन्होंने सटई थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही कहा की शिकायत करने के बाद भी सम्बंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की गयी।

 

 

यह पूरा मामला छतरपुर जिले के सटई थाना क्षेत्र का है। जहां मुकेश जोशी ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपनी जान को खतरा बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। दरअसल मुकेश जोशी का आरोप है कि मकान विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ मर्डर की साजिश रची जा रही है साथ ही उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि संजय जोशी, सुधा जोशी और सुजान सिंह द्वारा लगातार उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा की बीते 31 मई को रास्ते में रोककर खुलेआम जान से खत्म करने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का दावा है की उनके पास इस पूरे मामले से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। इसके अलावा सटई थाना प्रभारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा की शिकायत और आवेदन देने के बावजूद सम्बंधित लोगों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं थाने के ही पुलिसकर्मियों परएफआईआर दर्ज करने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग के आरोप लगाए। जिसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर भी की गयी है।

 

पीड़ित ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। जहां पुलिस ने जांच कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

 

 


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.