घाट चढ़ते ही कार में लगी आग,चार लोग कूदे फिर धू-धू कर जल उठी कार, वाहनों के थमे पहिये
इन दिनों वाहनों में आग लगने की कई सारी घटनाएं सामने आ रही हैं। फिर एक बार इसी तरह का एक मामला सामने आया है जहां सड़क पर दौड़ती हुई कार में ऐसी आग लगी की कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया। जहां कार सवार चार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी हुई कार धू-धू कर जल उठी। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें इंदौर के नजदीक जाम गेट रोड की बताई जा रही हैं। जहां एक डस्टर गाड़ी में ऐसी आग लगी की कार जलकर ख़ाक हो गई। आगजनी की घटना से कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था। वहां से निकलने वाले वाहनों के पहिये थम गए थे।
जानकारी के मुताबिक कार महेश्वर से इंदौर की ओर आ रही थी। जहां घाट चढ़ने के बाद जब गाड़ी महू तरफ आ रही थी। उसी दौरान डस्टर गाड़ी में भीषण आग लग गई। जिसके बाद उसमें सवार चारों लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान किसी तरह का कोई हताहत नहीं हुआ। सभी सुरक्षित बताये गए। दरअसल इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है। झुलसा देने वाली धूप पड़ रही है। जिससे गाड़ी के इंजन गर्म होने पर इस तरह की घटनाएं हो जाती हैं। बताया गया की जाम गेट एक घाट वाला इलाका है जो इंदौर के पास मऊ से लगा हुआ है। गनीमत की बात ये है की इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई।---