दस हजार की रिश्वत लेते धरा गया रिश्वतखोर पटवारी, नामांतरण के बदले मांगी थी बीस हजार की रिश्वत !
भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया। जहां दस हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। बताया जा रहा है की नामांतरण के मामले में फरियादी से 20 हजार रूपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। जिसके बाद टीम ने कार्यवाई की। मामला एमपी के धार जिले के मनावर से सामने आया है।
बताया गया की इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने मनावर के पटवारी प्रवीण पाटीदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि नामांतरण के एक मामले में पटवारी ने 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और जैसे ही 10 हजार रुपये की पहली किश्त दी गयी। तभी लोकायुक्त टीम ने पहुंचकर छापा मार दिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक नामांतरण प्रकरण में कार्रवाई करने के एवज में पटवारी ने फरियादी से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। फरियादी ने इसकी शिकायत इंदौर लोकायुक्त से की। जिसके बाद शिकायत का सत्यापन कराया गया। आरोप सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की और पटवारी को 10 हजार रुपये की पहली किश्त लेते हुए दबोच लिया। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में लोकायुक्त निरीक्षण सचिन पटेरिया ने जानकारी दी।