MP को भ्रष्टाचार के कैंसर ने जकड़ रखा है भाजपा सरकार पर पटवारी ने बोला तीखा प्रहार | SAGAR TV NEWS |

 

आज देश-प्रदेश से लेकर आमजन, किसान, गरीब संकट में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाजपा की सरकार ने जो वादे किये उन्हें निभाए नहीं। आज हर जगह संकट है। यह बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन में कही। इस दौरान उन्होंने केन्द्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की मप्र को भ्रष्टाचार के कैंसर ने जकड़ रखा है।

 

 

दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस द्वारा आयोजित जिला प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने उज्जैन पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा की आज़ देश और प्रदेश के साथ आमजन संकट में है। भारत और अमेरिका के बीच हुई डील ने किसानों की कमर तोड कर रख दी है।

 

जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश को भ्रष्टाचार के केंसर ने जकड़ रखा है। वहीं वल्लभ भवन में पांचवीं मंजिल से लेकर नीचे नींव तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। यहां पर तबादले के नाम पर भ्रष्टाचार का उद्योग चल रहा है। पटवारी ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्रियों को भ्रष्ट बताया। साथ ही उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियों को लेकर टेंडर में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए उन्होंने कहा की छोटे से लेकर बड़े टेंडरों में घोटाला किया जा रहा है जो किसी से छिपा नहीं है। पटवारी बोले की इस बात का पूरा पोस्टमार्टम करेंगे और भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे।

 

 


By - sagar tv news
08-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.