Sagar - उमस बढ़ते ही घरों में घुसने लगे सांप, सोफे के नीचे से निकला रसल वाईपर || SAGAR TV 24X7 ||
सागर की गुरुधाम कॉलोनी में सोमवार को एक मकान में जहरीला सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक जब घर पहुंचे तो उन्होंने बाल्टी के पास एक सांप को बैठे देखा। सांप को देखते ही परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत घर से बाहर निकल आए। इसके बाद स्नेक कैचर अकील बाबा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे और सांप का रेस्क्यू शुरू किया।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक घर पहुंचे तो उनकी नजर बाल्टी के पास बैठे सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही उन्होंने कोई जोखिम नहीं लिया और तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाल लिया। परिवार ने समझदारी दिखाते हुए सांप को पकड़ने की कोशिश नहीं की और सीधे स्नेक कैचर को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद स्नेक कैचर अकील बाबा मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर के अंदर जाकर सांप की तलाश शुरू की। कुछ देर खोजबीन के बाद सांप सोफे के पीछे छिपा हुआ मिला। सांप को बाहर निकालने के लिए पहले सोफा हटाया गया, जिसके बाद उसे पकड़ने की कोशिश शुरू की गई।
रेस्क्यू के दौरान जैसे ही स्नेक कैचर ने सांप को नियंत्रित करने का प्रयास किया, उसने तेज फुफकार मारना शुरू कर दिया। हालांकि अनुभव और सावधानी के चलते स्नेक कैचर ने स्थिति को संभाल लिया। काफी सतर्कता के साथ सांप को सुरक्षित पकड़ा गया और उसे लोगों से दूर कर लिया गया।
स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई थी कि घर में कोबरा प्रजाति का सांप दिखाई दिया है। लेकिन मौके पर पहुंचकर देखा गया तो वह रसेल वाइपर प्रजाति का सांप निकला। उन्होंने बताया कि सांप की लंबाई करीब 3 फीट थी और यह बेहद जहरीली प्रजाति का सांप