पड़ोसी निकली चोर! अस्पताल छोड़ने गई महिला ने ही घर में उड़ाए लाखों के जेवर, घुटने की चोट से खुला राज

 

रिश्तों और भरोसे को झकझोर देने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पड़ोसी के सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरत की बात यह है कि वारदात से पहले आरोपी महिला खुद पड़ोसी को अस्पताल छोड़ने भी गई थी। लेकिन चोरी के बाद उसके घुटने में लगी चोट, दीवार पर मिले निशान और सीसीटीवी फुटेज ने पूरा राज खोल दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया है। मामला एमपी के ग्वालियर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित पंडित मोहल्ले का है। जानकारी के मुताबिक रामदास सिकरवार का परिवार अस्पताल में भर्ती एक परिजन की देखभाल में व्यस्त था। उनकी पत्नी सुरेखा सिकरवार अपने नाती के लिए खाना लेकर अस्पताल जा रही थीं। तभी पड़ोस में रहने वाली शैजल उनके पास पहुंची और साथ चलने की बात कही। वह स्कूटी से सुरेखा को अस्पताल छोड़कर कुछ देर बाद वापस लौट आई।

शाम को जब सुरेखा घर लौटीं और अलमारी से पैसे निकालने पहुंचीं तो उनके होश उड़ गए। घर से 25 हजार रुपये नकद, सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, ओम लॉकेट, सोने की छुमकी और चांदी के कई जेवर गायब थे। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पड़ोसी महिला शैजल पर शक हुआ। दरअसल कुछ समय पहले भी वह एक फर्जी लूट की कहानी रचने के मामले में चर्चा में रह चुकी थी। पुलिस ने उसके नाबालिग भाई से पूछताछ की तो कई अहम सुराग मिले। इसके बाद एक ज्वेलरी शॉप के सीसीटीवी फुटेज में शैजल चोरी के गहनों का सौदा करती नजर आई।

मामले में सबसे बड़ा सुराग आरोपी के घुटने की चोट बनी। पुलिस को घर की पिछली दीवार पर रगड़ के निशान मिले थे। वहीं वारदात के बाद शैजल अचानक लंगड़ाकर चलने लगी थी। पूछताछ में उसने कबूल किया कि अस्पताल से लौटने के बाद उसने घर की दीवार फांदकर चोरी की थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और घुटने में गंभीर चोट लग गई। भरोसे की आड़ में की गई इस चोरी ने पूरे इलाके को हैरान कर दिया है। जिस पड़ोसन को परिवार अपना मानता था, वही घर की सबसे बड़ी चोर निकली। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।


By - sagar tv news
09-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.