अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम से भिड़ गए लोग, बिना कार्यवाई वापिस लौटी टीम,जमकर हुई बहसबाजी !

 

सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने कार्यवाई का विरोध किया साथ ही तहसीलदार से जमकर बहसबाजी हो गयी। मामले का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें तहसीलदार और किसान नेता के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हो गयी। आखिरकार प्रशासन को कार्यवाई रोकनी पड़ी और बेरंग ही लौटना पड़ा। मामला नरसिंहपुर जिले के करेली के करपगांव से सामने आया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। दरअसल यह पूरा बवाल एक निर्माणाधीन मकान तोड़ने के दौरान का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक नरसिंहपुर जिले के करेली के नजदीक करपगांव में प्रशासन की टीम सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। लेकिन इसी दौरान ग्रामीण इकट्ठा हो गए और कार्यवाई का विरोध करने लगे। टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। बताया गया की निर्माणाधीन मकान तोड़ने पहुंची जेसीबी के सामने राष्ट्रवादी किसान आर्मी के सदस्य प्रतीक शर्मा और ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया। मौके पर नायब तहसीलदार चंदन तिवारी और राजस्व अमला मौजूद था। जहां किसान नेता प्रतीक शर्मा और नायब तहसीलदार चंदन तिवारी के बीच तीखी बहस हो गयी। इस दौरान ग्रामीण तहसीलदार से कहते हैं की आप जनता की नौकरी कर रही हैं। जबकि तहसीलदार उंगली दिखाकर चुप रहने की बात करती नज़र आ रही हैं।

वहीं आखिर में बढ़ते विरोध को देखते हुए प्रशासन को कार्रवाई रोक वापस लौटना पड़ा। हालांकि सागर टीवी न्यूज़ पूर्ण रूप से वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।


By - sagar tv news
09-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.