संपत्ति की लालच में बड़े भाई ने ही छोटे भाई की जान ले ली,साथियों के साथ पानी में डुबोकर मार डाला
संपत्ति की लालच में बड़ा भाई ही भाई का कातिल बन गया। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर भाई को पानी में डुबोकर मार दिया। इससे पहले उसे जबरदस्ती शराब भी पिलाई गयी थी। वहीं ये हादसा लगे इसलिए इसे पानी में ही छोड़ दिया था। लेकिन अब पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पांच आरोपी फरार हैं। घटना दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र का है। जहां नदी में मिली डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
शुरुआत में ये हादसा लग रहा था लेकिन पुलिस जांच में ये सुनियोजित मर्डर निकला। बताया गया की बीते 2 जून को अजीतपुरा गांव के पास नदी में एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिली थी। पुलिस ने बॉडी बरामद कर जांच शुरू की थी। मृतक की पहचान 38 साल के विनोद उर्फ खुशी यादव के रूप में हुई थी। वह एक दिन पहले दूध देने भाण्डेर गया था लेकिन वापस घर नहीं लौटा। मृतक की बाइक खेत में खड़ी मिली वहीं बॉडी नदी में पड़ी हुई थी। पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच शुरू की।
जिसमें सामने आया की विनोद यादव का परिवार के साथ जमीन और पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने बताया की बड़े भाई मनोज यादव ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर साजिश रची थी। पहले विनोद को कार में बैठाया उसे शराब पिलाई और नशे की हालत में उसे नदी में डुबोकर जान ले ली। प्लानिंग इस तरह की थी की हादसा लगे।
पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल किया। बाकि अन्य पांच आरोपियों की तलाश जारी है लगातार टीमें दबिश दे रही है।------ दतिया के एडिशनल एसपी सुनील कुमार शिवहरे ने मामले में जानकारी दी।