छात्रा के वीडियो में कहे वो आख़िरी शब्द, उसने मेरी ज़िंदगी खराब कर दी और छात्रा ने दे दी जान !
युवक ने मेरे साथ बहुत गलत किया है मैं किसी को मुंह दिखाने के लायक भी नहीं बची इसलिए अपनी जान दे रही हूं। ये शब्द कॉलेज की उस होनहार छात्रा के हैं। जिसने एक दिन पहले ही कॉलेज में टॉप किया था और अगले दिन युवक की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे दी। अब उसी छात्रा का जान देने से पहले एक नोट और वीडियो सामने आया है। बता दें की यह पूरा मामला पन्ना जिले के अजयगढ़ का है।
वीडियो में छात्रा श्रष्टि उर्फ़ प्रिया मिश्रा रो-रो कर अपनी दास्तां बयां कर रही है। और कह रही है की उसने मेरी ज़िंदगी बर्बाद कर दी, वह माँ-बाप को मुंह दिखाने लायक नहीं रही। इसलिए जान दे रही है। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सरकार पर सवाल उठाये थे। जिस युवक पर आरोप लगे उसका नाम धीरेन्द्र सिंह उर्फ़ बड़कू ठाकुर है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पन्ना के अजयगढ़ के लोढ़ा पुरवा गांव में रहने वाली 22 साल की होनहार छात्रा सृष्टि उर्फ प्रिया मिश्रा ने एक सिरफिरे युवक की प्रताड़ना से तंग आकर बीते दिनों अपनी जान दे दी थी। दुखद बात ये भी है की बीएससी फाइनल ईयर में पूरे कॉलेज में अव्वल आने के ठीक अगले ही दिन सृष्टि ने आत्मघाती कदम उठा लिया। अब जान देने से पहले रोते हुए रिकॉर्ड किया गया एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया। जिसमें वह अपनी बर्बादी और प्रताड़ना का जिक्र कर रही है। वीडियो में श्रष्टि कहती है की मेरी जिंदगी के पीछे पड़ गया, उसने बहुत गलत किया है, उसने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, मेरे मां-बाप को दिखाने लायक मुंह नहीं बचा।
यह पूरी घटना बीते 5 जून की है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल से एक नोट, व्हाट्सएप चैट और जान देने से ठीक पहले का यह विचलित करने वाला वीडियो बरामद किया। सृष्टि ने धीरेन्द्र सिंह उर्फ़ बड़कू ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए। मामले में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी बरखू ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अजयगढ़ थाने के एएसआई विक्रम सिंह ने जानकारी दी।