जंगल के पास सड़क किनारे पड़ा था युवक, लोग हो गए हैरान, गले पर निशान से म-र्डर की आशंका !
सड़क किनारे एक युवक की डेड बॉडी खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। घटना के बाद सनसनी फ़ैल गयी। वहीं मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी जमा हो गयी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया की धारदार हथियार से गला रेतकर युवक का मर्डर किया गया है। घटना सतना जिले की धर्मनगरी चित्रकूट से सामने आई है। बताया जा रहा है की सती अनुसूइया मंदिर मार्ग स्थित जंगल में सड़क किनारे एक अज्ञात युवक की डेड बॉडी पड़ी मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।
मिली जानकारी के मुताबिक चित्रकूट-सतना मुख्य मार्ग से करीब दो किलोमीटर अंदर सती अनुसूइया मंदिर रोड के जंगल क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने एक युवक की बॉडी पड़ी हुई देखी। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जहां चित्रकूट एसडीओपी राजेश बंजारे, थाना प्रभारी गिरिजाशंकर बाजपेई समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। शुरूआती जांच में मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के गहरे निशान पाए गए हैं जिससे मर्डर की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने साक्ष्य जुटाते हुए लोगों से पूछताछ शुरू की।
खबर पढ़े जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों और पड़ोसी जिलों में गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कर रही है। जिससे युवक की शिनाख्त हो सके। घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया पुलिस तफ्तीश में जुटी है। पुलिस ने बॉडी को पीएम के लिए भेजा। जांच के बाद ही खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल जांच जारी है।------ मामले में चित्रकूट एसडीओपी राजेश बंजारे ने जानकारी दी।--