Sagar - बम्होरी चौराहे पर सड़क के बीच आ रहे मकानों को बुल्डोजर से ढहाया, 2 करोड़ मुआवजा दिया
सागर रहली रोड पर स्थित बमोरी बीका चौराहा पिछले दो महीना से चर्चाओं में बना हुआ है यहां पर पहले ओवर ब्रिज की डिजाइन और फिर इस सड़क के बीच आए मकान को लेकर सुर्खियों में रहा है लेकिन अब ढाई करोड़ रुपए का मुआवजा दिए जाने के बाद सड़क के बीच आ रहे आधा दर्जन से अधिक मकान दुकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है
एक दिन पहले जहां मालिकों के द्वारा खुद ही अतिक्रमण को हटाने के प्रयास किया जा रहे थे तो दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से ही प्रशासन का बुलडोजर कर्ज और इस सड़क के बीच आए मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई ताकि मानसून आने से पहले इस सर्विस रोड का निर्माण पूरा हो सके जैसे लगभग 50 गांव के लोगों को सहूलियत होगी लेकिन इस ओवर ब्रिज में बनाया अंडरपास पर 90 डिग्री का मोड अभी भी दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है
भू-अर्जन मामले में करीब 22 हितधारकों के लिए कुल 2 करोड़ 20 लाख से अधिक का मुआवजा राशि दी गई है, इनमें जगतसींग कुचबंधिया के व्यवसायिक रकवा 0.0122 क्षेत्र के अधिग्रहण के लिए 59 लाख 52 हजार 103 रुपए, गोपाल सींग कुचबंधिया के असिंचित रकवा 0.0023 हेक्टेयर और व्यवसायिक रकवा 0.0139 वर्ग मीटर क्षेत्र के लिए 55 लाख 87 हजार 522 रुपए, कांता बेवा कमलेश एवं अन्य (रूही उर्फ उपासना, शिवा, उपेन्द्र) के संयुक्त खाते के हिस्से से असिंचित रकबा 0.0076 हेक्टेयर के अधिग्रहण के लिए 24 लाख 11 हजार 989 रुपए के अलावा अन्य संयुक्त खाता धारकों का करीब 1 करोड़ से अधिक का मुआवजा खातों में तरनसफर किया गया