जेब में फट गया मोबाइल, युवक ने स्कूटी से कूदकर बचाई जा-न, फिर हुआ मोबाइल ब्ला-स्ट
क्या आप भी पुराना मोबाइल फोन इस्तेमाल करते हैं या फिर मोबाइल की हीट को नज़रअंदाज़ करते हैं अगर हाँ तो ये खबर आपके लिए बेहद ज़रूरी है। स्कूटी सवार एक युवक के कपड़ों की जेब में रखे मोबाइल में अचानक आग लग गयी। युवक ने स्कूटी से छलांग लगा दी और मोबाइल भी फेंक दिया जिसमें जोरदार ब्लास्ट हुआ। हैरान करने वाली ये घटना पन्ना जिले से सामने आई है। जहां एक युवक हादसे का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। बताया गया की मोबाइल से अचानक धुआं निकलने लगा। और उसमें आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया। युवक आग में झुलस गया है। हालांकि स्थानीय लोगों सूझबूझ से बड़ी घटना नहीं हो पाई।
जानकारी के मुताबिक रानी बाग के रहने वाला 25 साल का मुकेश वर्मा जब बाजार से घर लौट रहा था। तभी जिला अस्पताल के ठीक सामने उनकी पैंट की जेब में रखे मोबाइल की बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हो गया। मुकेश की जेब से धुआं निकलने लगा और कपड़ों ने आग पकड़ ली। लेकिन इस दौरान उसने समझदारी दिखाई। खुद को आग की लपटों में घिरा देख उसने बिना पैनिक हुए चलती स्कूटी से सड़क पर छलांग लगा दी और तुरंत जलता हुआ फोन जेब से निकालकर बाहर फेंका। बताया गया की मोबाइल करीब चार साल पुराना था।
अस्पताल के सामने मौजूद प्रत्यक्षदर्शी राकेश शर्मा और अन्य राहगीरों ने बिना देर किये युवक और फोन पर पानी डालकर आग को शांत किया। इस दौरान युवक के पैर और कपड़े झुलस गए हैं। हालांकि बड़ी घटना भी टल गयी। युवक सुरक्षित है।----- यह महज एक घटना नहीं बल्कि मोबाइल यूजरों के लिए बड़ी चेतावनी भी है। इसलिए सावधान रहें सतर्क रहें।-