सड़क पर पलट गया ट्रेक्टर-ट्रॉली और चालक दबा नीचे, फिर ट्रेक्टर में लग गयी आग ! | SAGAR TV NEWS |

 

सड़क पर लोगों ने जो मंज़र देखा वो काफी चौंका देने वाला था। दरअसल सड़क पर दौड़ता हुआ एक ट्रेक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी। हादसे में चालक ट्रेक्टर के नीचे ही दब गया था। वहीं इसी दौरान उसमें आग भी लग गयी। जिससे चालक की जान पर बन आई। लेकिन पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से उसकी जान बचा ली गई। घटना रीवा जिले के त्यौंथर थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ट्रेक्टर में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गयी थी। लोगों को डर था की कहीं व्यक्ति इसकी चपेट में न आ जाये। नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।

 

 

बताया जा रहा है की त्यौंथर थाना अंतर्गत एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस दौरान चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया। इसी दौरान ट्रैक्टर में आग भड़क उठी जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। सूचना मिलते ही सोहागी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत और बचाव अभियान शुरू किया। जहां मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। साथ ही आग पर भी काबू पाया गया। घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया था। सूझबूझ और समझदारी की वजह से एक बड़ी घटना होने से रह गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 


By - sagar tv news
09-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.