पुलिस मुख्यालय का घेराव, आरोपी पर कार्रवाई की मांग, भोपाल में चड़ार समाज का शक्ति प्रदर्शन!

 

अखिल भारतीय चड़ार समाज ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। सागर जिले के घोघरी गांव निवासी बहादुर चड़ार को कथित रूप से वर्षों से प्रताड़ित किए जाने के मामले में समाज के लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। समाज का आरोप है कि कई बार शिकायत और ज्ञापन देने के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिसके विरोध में सैकड़ों लोग भोपाल पहुंचकर न्याय की मांग करने लगे। अखिल भारतीय चड़ार समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप चड़ार और समाजसेवी मुकेश बंसल के नेतृत्व में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए समाज के लोग राजधानी भोपाल पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस मुख्यालय यानी डीजीपी कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

 

 

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि सागर जिले के ग्राम घोघरी निवासी बहादुर चड़ार को आरोपी मुन्ना बुंदेला द्वारा लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने स्थानीय थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी बात को लेकर समाज में नाराजगी बढ़ती गई और अंततः राजधानी में प्रदर्शन का निर्णय लिया गया। प्रदर्शन के दौरान समाज के पदाधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। समाज का कहना है कि यदि पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो यह केवल एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे समाज के सम्मान का मुद्दा बन जाएगा।

 

 

चड़ार समाज ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। समाज के नेताओं ने स्पष्ट किया कि प्रदेश के सभी जिला पुलिस मुख्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। भोपाल में हुए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है। अब देखना होगा कि पुलिस मुख्यालय तक पहुंची इस आवाज के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और पीड़ित को न्याय कब तक मिल पाता है।

 

 


By - sagar tv news
09-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.