युवक को धारदार चाक़ू से केक काटना पड़ा महंगा, हुआ गिरफ्तार, कान पकड़कर बोला गलती हो गई !

 

सोशल मीडिया पर मशहूर होने का जूनून कई बार लोगों के लिए मुसीबत का सबब भी बन जाता है। युवा अक्सर ऐसा कुछ कर बैठते हैं की लेने के देने पड़ जाते हैं। ताजा मामला ही ले लीजिये जिसमें एक युवक को जन्मदिन पर धारदार चाक़ू से केक काटना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। मामला इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र से सामने आया है। गिरफ्तारी के बाद युवक ने कान पकड़कर माफी भी मांगी। साथ ही उठक बैठक भी लगाई। उसने कहा की वह भविष्य ने दोबारा कभी ऐसी गलती नहीं करेगा।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की एक युवक को अपने जन्मदिन पर धारदार चाकू से केक काटकर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना महंगा पड़ गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचा। जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया। जहां सोशल मीडिया सेल और कनाड़िया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार किया।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कनाड़िया थाना अंतर्गत पटेल नगर का है। जहां सुमित गिरी ने अपने जन्मदिन के मौके पर बड़े धारदार चाकू से केक काटते हुए वीडियो बनाया। और इसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। जिसमें खुलेआम हथियार का प्रदर्शन किया जा रहा था। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम की नजर में आया। जांच के बाद कनाड़िया थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुमित गिरी को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसने गलती मानते हुए माफी भी मांगी। उसने कहा की ऐसा करना अपराध है दोबारा ऐसा नहीं करेगा।

 

 

 


हालांकि पुलिस ने उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।
कनाड़िया थाना प्रभारी सहर्ष यादव का कहना है की सस्ती लोकप्रियता पाने युवक ऐसा काम करते हैं। फिलहाल जांच की जा रही है।------


By - sagar tv news
10-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.