कुख्यात तस्कर के अवैध साम्राज्य को जेसीबी से ढहाया,5 करोड़ की जमीन कराई मुक्त
कुख्यात तस्कर के अवैध साम्राज्य और ठिकानों पर प्रशासन का जमकर बुलडोजर गरजा। कार्यवाई करते हुए टीम ने करोड़ों रूपये कीमत की सरकारी जमीन को मुक्त कराया। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाई को अंजाम दिया। बताया जा रहा है की मामला एमपी के मंदसौर जिले का है। जहां तस्कर के कब्जे से 5 करोड़ की सरकारी संपत्ति से कब्जा हटाया गया है। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की तस्करों और भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
बताया गया की गरोठ पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने कुरलासी गांव में NDPS एक्ट के आरोपी के अवैध कब्जे से करीब 6 हेक्टेयर तकरीबन 24 बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। गरोठ एसडीएम राहुल चौहान और एसडीओपी विजय कुमार यादव के नेतृत्व में टीम ने कुख्यात तस्कर के अवैध ठिकाने पर बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल और राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। जेसीबी की मदद से तस्कर द्वारा किए गए अवैध निर्माण और अतिक्रमण को पूरी तरह ढहा दिया।
पुलिस के मुताबिक बरखेड़ी गांव निवासी आरोपी कुशाल सिंह और विक्रम सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी के गंभीर मामले दर्ज हैं। बदमाश अवैध मादक पदार्थ अफीम, MD ड्रग्स के सप्लाई नेटवर्क का मुख्य कड़ी रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों और सम्बंधित ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्यवाई जारी रहेगी।------समाज विरोधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।------