पुलिस की बड़ी छापामार कार्यवाई,अफीम डोडा-चूरा और गांजे की खेप बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार !
पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्यवाई को अंजाम देते हुए अवैध मादक पदार्थों का भंडाफोड़ किया है साथ ही नशे के सौदागरों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है की पंजाब के भटिंडा से भेजी गयी लाखों कीमत की अफीम डोडा चूरा और गांजे की खेप बरामद की गयी है। कार्यवाई जबलपुर जिले की पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से की है।
बताया जा रहा है की पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने एक साथ ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए चार थाना क्षेत्रों में छापा मारा और बड़ी संख्या में अफीम डोडा चूरा और गांजा बरामद किया गया है। साथ ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है। पुलिस की जांच पड़ताल में मादक पदार्थों की तस्करी के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। जबलपुर में नशे की खेप गलाने से पहले ही पुलिस ने बड़ी साजिश का भंडाफोड़ कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाई की, बताया गया की कटंगी, माढ़ोताल, भेड़ाघाट और तिलवारा थाना इलाकों में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ एक साथ शिकंजा कसा। और पंजाब के भटिंडा से भेजी गई लाखों कीमत की अफीम डोडा चूरा जब्त की गयी है। वहीं इसके अलावा गांजे की खेप भी पकड़ी है। जहां 30 किलो अफीम डोडा चूरा और 12 किलो गांजे के साथ आधा दर्जन से ज्यादा तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं।
ऐसी भी जानकारी है की नशे के सौदागरों को दबोचने जबलपुर पुलिस उत्तरप्रदेश के कई जिलों में भी पहुंची है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने अफीम डोडा चूरा मामले में तीन वहीं गांजे की तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है मामले में जल्द ही और भी खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है।------