तुम मेरी लोकेशन विरोधियों को बताते हो और बदमाश ने कर दी धाएं-धाएं,आरोपी समेत गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

 

तुम मेरी लोकेशन मेरे विरोधियों को बताते हो, महज इस बात के शक के आधार पर एक बदमाश ने युवको धमकाते हुए हवाई फायर कर दिए। जान बचाने भागा युवक दीवार से टकराया और गंभीर घायल हो गया। मामले में पुलिस ने बदमाश युवक और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। साथ ही पिस्टल भी जप्त की गयी है। मामला जबलपुर जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने तीन राउंड फायरिंग करने के मामले में शातिर बदमाश करण विश्वकर्मा और उसकी गर्लफ्रेंड सोनानी बर्मन को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार रात करीब 10:30 बजे करण विश्वकर्मा अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक से लाल बिल्डिंग क्षेत्र पहुंचा था। यहां उसकी मुलाकात अंकित लखेरा से हुई। दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद करण ने पिस्टल निकालकर एक के बाद एक तीन राउंड फायर कर दिए। हालांकि अंकित को गोली नहीं लगी लेकिन जान बचाते भागते समय वह दीवार से टकरा गया उसके सर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गयी। स्थानीय लोगों ने घायल अंकित को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि करण को शक था कि अंकित उसके विरोधियों को उसकी लोकेशन बताता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच एक महीने पहले भी विवाद हुआ था। करण की हर्ष अहिरवार और आर्यन से पुरानी दुश्मनी भी बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे गिरफ्तार किया गया साथ ही करण विश्वकर्मा की गर्लफ्रेंड सोनानी बर्मन को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के मुताबिक आरोपी करण के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पूछताछ जारी है।---


By - sagar tv news
09-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.