अचानक कांप उठी धरती, भूकंप के झटकों से थर्रा गया इलाका, लोगों में फैली दहशत !

 

लोग अपने-अपने घरों में थे की अचानक से धरती कांप उठी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे। लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। और किसी को ज्यादा कुछ समझ में नहीं आया की आखिर हुआ क्या है। दरअसल ये मामला एमपी के नर्मदापुरम जिले का है जहां भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। हालांकि किसी तरह के नुकसान की कोई भी बात सामने नहीं आई है।
यह पूरा मामला जिले के केसला ब्लॉक के चिचवानी और आसपास के गांवों से सामने आया है। जहां बीते सोमवार की रात अचानक धरती कांप उठने से दहशत फ़ैल गई।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की बीते 8 जून की रात करीब 9 बजकर 39 मिनिट पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के आंकड़ों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। इसका केंद्र बिंदु 22.367 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.688 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। जबकि इसकी गहराई जमीन के भीतर लगभग 10 किलोमीटर बताई गई है।

 

 

 

 

वहीं ऐसी भी जानकारी है की चिचवानी से करीब 2 किलोमीटर दूर स्थित छीतापुरा गांव में भी लोगों ने झटके महसूस किए। स्थानीय ने बताया कि वह रात में छत पर आराम से सो रहा था। तभी अचानक कुछ सेकंड के लिए तेज कंपन महसूस हुआ। उन्हें ऐसा लगा जैसे पूरा मकान हिल गया हो। हालांकि घटना में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि मामले की जानकारी मिली। संबंधित विभागों से रिपोर्ट ली जा रही है। राहत की बात यह है कि अब तक क्षेत्र में किसी जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।------


By - sagar tv news
10-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.