तीन मंज़िला इमारत पर गरजा बुलडोजर,मंत्री की नाराज़गी के बाद कार्यवाई, हटाया अतिक्रमण

 

अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद अब प्रशासन सख्त मूड में नज़र आया और ताबड़तोड़ कार्यवाई करते हुए तीन मंज़िला इमारत को तोड़ा गया है। अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया। ये कार्यवाई राजधानी भोपाल के नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रगति नगर में की गई है। दरअसल बीते महीने मई में मंत्री विश्वास सारंग ने निरीक्षण के दौरान कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि न सीवेज और न ड्रेनेज की व्यवस्था है। बिना अनुमति के बिल्डिंग बन रही है। इसे जमींदोज कर दिया जाए। जिसके बाद अब जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस के संयुक्त अमले ने कार्रवाई की। यह बिल्डिंग नरेला विधानसभा क्षेत्र के प्रगति नगर में बनी थी। बताया गया की इसके अलावा सरकारी जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है की प्रगति नगर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय नागरिकों ने शिकायतें की थीं। जिन्हे गंभीरता से लेते हुए मंत्री सारंग ने पिछले महीने क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों से साफ़ कहा था की सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं है। नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

मंत्री सारंग के मुताबिक नरेला विधानसभा क्षेत्र के सुनियोजित विकास, नागरिक सुविधाओं के संरक्षण और शासकीय जमीन की सुरक्षा के लिए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाएगी। लोगों के हितों के साथ समझौता नहीं किया जायेगा। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाये जाएंगे।


By - sagar tv news
10-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.