प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहा था पिता,बड़े भाई को शक था जादू-टोने का इसलिए उसे निपटा दिया, 6 गिरफ्तार !
प्रेम प्रसंग में पिता आड़े आ रहा था इसलिए बेटी के प्रेमी ने साजिश रची जिसमें उसका साथ खुद बड़े भाई ने दिया क्योंकि उसे अपने ही छोटे भाई पर जादू टोने का शक था और पिता का बेरहमी से मर्डर कर दिया गया। मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ तो सभी दंग रह गए। घटना मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र की है। जहां किरहाई बंधा गांव में हुए चर्चित मर्डर कांड का पुलिस ने खुलासा किया। जिसमें सामने आया की मृतक की बेटी से प्रेम प्रसंग रखने वाला युवक ही मुख्य आरोपी है। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
दरअसल प्रेम संबंधों में पिता आड़े आ रहा था। इसलिए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर मर्डर साजिश रची थी। वहीं मृतक का बड़ा भाई भी इस वारदात में शामिल पाया गया। जो उस पर जादू-टोना करने का शक करता था।
बता दें की बीते करीब तीन दिन पहले किरहाई बंधा निवासी पतिराम कोल का अज्ञात हमलावरों ने कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर मर्डर कर दिया था। सूचना मिलने के बाद अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच शुरू की गयी थी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया की मुख्य आरोपी का मृतक की बड़ी बेटी से प्रेम संबंध था।
परिजनों को इसकी जानकारी होने पर मृतक ने बेटी की शादी कहीं और तय कर दी थी। जिससे युवक खुन्नस लिए हुए था। इसी को लेकर उसने अपने साथियों और मृतक के बड़े भाई को साथ मिलाकर योजना बनाई। मृतक का बड़ा भाई पतिराम पर जादू-टोने का शक करता था जो ये मानता था कि उसकी वजह से उसके काम सफल नहीं हो रहे। जिसके बाद आरोपियों ने पहले विवाद किया इसके बाद कुल्हाड़ी से जान ले ली।
पुलिस ने 3 नाबालिगों समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें तीन नाबालिगों को बाल न्यायालय सतना में पेश किया गया। वहीं अन्य तीन आरोपियों को विशेष न्यायालय में पेश किया गया। मृतक का बड़ा भाई फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।------ मामले में अमरपाटन एसडीओपी ख्याति मिश्रा ने जानकारी दी।------