सागर-जुआ फड़ पर पुलिस का छापा! स्ट्रीट लाइट की रोशनी में लग रहे थे दांव, 9 जुआरी गिरफ्तार

 

सागर शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में मोतीनगर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हजारों रुपए की नकदी तथा ताश की गड्डियां बरामद की हैं। जानकारी के अनुसार, मोतीनगर थाना पुलिस को मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरघटा के पास स्थित स्वीपर कॉलोनी, भगत सिंह वार्ड क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई और एक विशेष टीम को मौके पर रवाना किया।

 

 

जब पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची, तो देखा कि कुछ लोग स्ट्रीट लाइट की रोशनी में बैठकर ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी। अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से जुआरियों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता के चलते 9 लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। इसके बाद सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

 

 

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 17 हजार 900 रुपए नकद और ताश की चार गड्डियां बरामद कीं। जब्त सामग्री का पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान विपिन साहू, शहबाज अली, उमेश कोष्ठी, प्रदीप यादव, संदीप रजक, सोमेश ठाकुर, राकेश गुप्ता, प्रिंस चौबे और संस्कार दुबे को गिरफ्तार किया है।

 

 

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि शहर में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी जुआ, सट्टा या अन्य संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

 

 


By - sagar tv news
10-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.