महिला बल विकास अधिकारी के ठिकाने पर छापा,9 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली | SAGAR TV NEWS |

 

महिला बाल विकास अधिकारी के ठिकाने पर एक साथ तीन टीमों ने छापा मार कार्यवाई को अंजाम दिया। जहां 241 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है। शुरूआती जांच में सामने आया की अधिकारी की कुल आय करीब ढाई करोड़ रूपये होनी चाहिए थी। लेकिन साढ़े नौ करोड़ रूपये पाई गई है। मामला इंदौर का है जहां लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की। महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक लक्ष्मीनारायण कंडवाल के एक ही ठिकाने पर तीन टीमों ने छापेमारी की। जिसके बाद हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।

 

 

लोकायुक्त पुलिस निरीक्षक आशुतोष मिठास मुताबिक लोकायुक्त एसपी डॉक्टर राजेश सहाय को शिकायत मिली थी। जिसका सत्यापन किया गया साथ ही विशेष न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान जाँच में सामने आया की कंडवाल ने नौकरी की 30 साल की अवधि में इंदौर, पीथमपुर और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश किया। अब तक 14 संपत्तियों की जानकारी मिली है। जिनमें शहर के पॉश इलाके स्कीम 140 में कीमती रिहायशी प्लॉट, कई कृषि भूमि और अन्य अचल संपत्तियां शामिल हैं। जबकि इंदौर के स्कीम नंबर-103 स्थित एक चार मंजिला भवन भी जांच के दायरे में है। भवन की तीन मंजिलों का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। जिसमें कंडवाल खुद एक जिम संचालित करते हैं वहीं ऊपरी मंजिल पर उनका निवास है। लोकायुक्त की टीम दस्तावेजों और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही है।

 

 

शुरूआती जांच में लक्ष्मीनारायण कंडवाल की कुल संपत्ति करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये आंकी गई है। एक बैंक लॉकर की जानकारी भी टीम को मिली है। जिसकी जांच की जा रही है।
खबर पढ़े जाने तक लोकायुक्त की कार्यवाई जारी थी। जांच के बाद ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

 

 


By - sagar tv news
10-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.