Sagar -2 साल पहले उड़ीसा से शादी करके लाया अफेयर की शक में पत्नी को मार डाला !
सागर जिले के नरयावली थाना के जरुवाखेड़ा में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत से सनसनी फैल गई। मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर मारपीट जैसे चोटों के निशान हैं। हालांकि अभी नरयावली पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शॉर्ट पीएम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।
पुलिस मामले में मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। महिला का मायका ओडिशा में है। उसका 7-8 माह का एक बच्चा भी है। जिले में संपत्ति संबंधी व घरेलू विवाद हत्या की बड़ी वजह बन रहे हैं। लगातार इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि पुलिस की तत्परता से अपराधी पकड़े भी जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार 23 वर्षीय संगीता चौबे को पति सोमनाथ चौबे बीएमसी लेकर आए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के शरीर पर चोटों के निशान होने के कारण मामला पुलिस को संदिग्ध प्रतीत हुआ। पोस्टमार्टम के लिए मृतका के मायके पक्ष के लोगों से बात की। वे ओडिशा से आ रहे हैं
जानकारी के अनुसार संगीता का एक बच्चा भी है। मंगलवार की शाम 7 बजे मृतक संगीता की सास ने हाथ ठेले वाले से चूड़ियां व श्रृंगार का सामान भी खरीदा था। पड़ोसियों के अनुसार सुबह 6 बजे संगीता को कपड़े उड़ाकर इलाज के लिए सागर ले जाते हुए देखा गया। घटना के बाद नरयावली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
पड़ोसीयो ने बताया पति ने सुबह निजी गाड़ी मंगाई थी। इसी से वह इलाज के लिए पत्नी को सागर ले गया। इस संबंध में पड़ोसियों को कुछ भी नहीं बताया। नरयावली थाना प्रभारी ने बताया कि पति ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी को सुबह उल्टियां हो रही थीं। उसे इलाज के लिए सागर ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। शरीर पर चोटों के निशान हैं