सागर-छतरपुर रोड पर धू-धू कर जली कार, बाल-बाल बचे यात्री, चलती बोलेरो बनी आग का गोला!

 

सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां चलती बोलेरो कार अचानक आग का गोला बन गई। सागर-छतरपुर रोड पर हुए इस हादसे में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना बहेरिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, छतरपुर निवासी राहुल तिवारी एक यात्री वाहन चालक हैं और मंगलवार देर रात भोपाल से यात्रियों को लेकर छतरपुर लौट रहे थे। उनकी बोलेरो कार सागर-छतरपुर रोड पर स्थित राजा ढाबा के पास कर्रापुर क्षेत्र में पहुंची ही थी कि अचानक वाहन से धुआं निकलना शुरू हो गया।

धुआं निकलते देख चालक राहुल तिवारी ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोक दिया। पहले तो उन्होंने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही पलों में स्थिति बेकाबू हो गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और बोलेरो धू-धू कर जलने लगी। गाड़ी में सवार पवन कुशवाहा, राघवेंद्र सिंह नरवरिया, संदीप भारद्वाज और प्रिये निरंजन पांडा ने तत्काल वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। यात्रियों ने बोनट पर पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही बहेरिया पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी बोलेरो जलकर खाक हो चुकी थी। प्राथमिक जांच में वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आगजनी में वाहन के साथ उसमें रखे जरूरी दस्तावेज भी जल गए हैं।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। अगर चालक समय रहते वाहन नहीं रोकता और यात्री बाहर नहीं निकलते, तो यह हादसा और भी भयावह हो सकता था। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन उनकी बोलेरो पूरी तरह राख में तब्दील हो चुकी है।


By - sagar tv news
11-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.