बाइक समेत जलप्रपात की गहरी खाई में जा गिरे दो युवक, पुलिस की गश्त में खुलासा,नहीं मिल सका सुराग

 

जलप्रपात के पास घूमने गए दो युवक बाइक से गहरी खाई में जा गिरे। हैरानी की बात ये है की दोनों को किसी ने नहीं देखा, न ही ये मालूम हुआ की वह आखिर गए कहां हैं। जब पुलिस देर रात गश्त करने पहुंची तो इस बात का खुलासा हुआ। रात भर सर्च अभियान चलाया गया लेकिन दोनों को पता नहीं लग सका। हैरान कर देने वाला ये मामला रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया जा रहा है की क्योंटी जलप्रपात में बुधवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जहां दो युवक बाइक समेत गहरी खाई में जा गिरे।

 

 

 

जब पुलिस को इस बात की जानकारी लगी तो प्रशासन और राहत-बचाव दल तत्काल सक्रिय हुआ। रात भर चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवकों का पता नहीं चल सका। गुरुवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम खाई में उतरकर दोनों युवकों की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है की युवक आखिर क्योंटी जलप्रपात के पास गहरी खाई में गिरे कैसे। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों को इसकी ज़रा भी भनक नहीं लगी। देर रात क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस को हादसे की सूचना मिली। जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारीयों को सूचना दी गई।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा। जहां रात में ही रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। हालांकि खाई ज्यादा गहरी और दुर्गम होने के कारण बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अंधेरा और कठिन भू-भाग होने से राहत कार्य प्रभावित हुआ। गुरुवार सुबह एसडीआरएफ के जवान विशेष उपकरणों के साथ खाई में उतरे और युवकों की तलाश शुरू की। फिलहाल प्रशासन द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन खबर पढ़े जाने तक दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

अधिकारियों की माने तो युवकों की तलाश की जा रही है जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है। हाल फिलहाल प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।------


By - sagar tv news
11-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.