गाड़ी खड़ी करने की बात पर आपस में भिड़े दो पक्ष,जमकर चले पत्थर, तीन थानों की पहुंची पुलिस

 

गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद इस कदर बढ़ा की दोनों तरफ से जमकर पत्थर चलने लगे। युवकों ने एक मकान पर धड़ाधड़ पत्थर बरसाए वहीं दूसरी तरफ से भी पत्थरबाजी किये जाने के आरोप हैं। इस घटना का हैरान करने वाला वीडियो भी सामने आया है। जिसमें नज़र आ रहा है की युवक कितने बेख़ौफ़ तरीके से घटना को अंजाम दे रहे हैं।

 

 


मामला इतना बिगड़ गया की करीब तीन थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया गया। ये तस्वीरें इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के ऊषा फाटक के पास से सामने आई हैं। फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गयी है। जहां पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है की इंदौर के उषा फाटक क्षेत्र में बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात करीब 1 बजे दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। जो इतना बढ़ा की दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना मिलने के बाद एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को नियंत्रित करने सेंट्रल कोतवाली और छोटी ग्वालटोली थाने का बल भी मौके पर पहुंचा।

 

 

 

 

बताया गया की रोहित बोयत और कल्याणे परिवार के बीच गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है की इस दौरान कुछ लोगों ने रोहित बोयत के घर पर पत्थर फेंके। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक पथराव हुआ। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।
पुलिस ने पथराव और विवाद में शामिल करीब आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया। दोनों पक्षों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।------


By - sagar tv news
11-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.