शादी के करीब डेढ़ महीने बाद ममेरे भाई को लिखा SMS मेरा इंतजार मत करना और फिर खेत में मिली लाश !

 

एक रहस्यमयी और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। जिला अस्पताल में पदस्थ एक वार्ड बॉय घर से ड्यूटी जाने के लिए निकला, लेकिन अस्पताल पहुंचा ही नहीं। गायब होने से पहले उसने अपने ममेरे भाई को एक मैसेज भेजा— "मेरा इंतजार मत करना"। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से मामला भरवेली थाना क्षेत्र के ग्राम जरेरा का है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय हेमंत यादव के रूप में हुई है, जो बालाघाट जिला अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत था। जानकारी के अनुसार, 8 जून की सुबह हेमंत रोजाना की तरह घर से ड्यूटी के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा।

 

 

 

इसी दौरान उसने अपने ममेरे भाई को एक संदेश भेजा, जिसमें लिखा था— "मेरा इंतजार मत करना।" यह मैसेज मिलने के बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई। जब परिवार ने जिला अस्पताल में जानकारी ली, तो पता चला कि हेमंत उस दिन ड्यूटी पर पहुंचा ही नहीं था। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। तलाश के दौरान परिवार के लोग जरेरा स्थित अपनी पैतृक खेती तक पहुंचे, जहां मंगलवार दोपहर एक खेत में हेमंत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।

 

 

 

 

मौके का दृश्य कई सवाल खड़े कर रहा था। शव के पास उसकी बाइक कुछ दूरी पर खड़ी मिली। वहीं डिस्पोजल गिलास, पानी की बोतल और कीटनाशक दवा भी बरामद हुई। मृतक के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया। सूचना मिलते ही भरवेली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि हेमंत यादव की शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। पिता के निधन के बाद उन्हें अनुकंपा नियुक्ति पर नौकरी मिली थी। अचानक हुई इस घटना से परिवार और क्षेत्र में शोक का माहौल है। एक आखिरी मैसेज, खेत में मिला शव और कई अनसुलझे सवाल... आखिर हेमंत यादव के साथ क्या हुआ? इसका जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही दे पाएगी।


By - sagar tv news
11-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.