एक साथ उठीं तीन अर्थियां, तालाब में डूबे तीन मासूम दोस्त, 12 फीट गहरे पानी ने निगली जिंदगी

 

एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। यहां एक तालाब में नहाने गए चार दोस्तों में से तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। कुछ ही मिनटों में हंसी-खुशी खेल रहे तीन मासूम हमेशा के लिए खामोश हो गए। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना एमपी के टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अस्तोन की है। मृत बच्चों की पहचान 12 वर्षीय प्रिंस अहिरवार, 13 वर्षीय दीपेश अहिरवार और 13 वर्षीय राज अहिरवार के रूप में हुई है। तीनों बच्चे आपस में घनिष्ठ मित्र थे और एक ही मोहल्ले में रहते थे। गुरुवार दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच चार दोस्त गांव के सिद्ध सागर तालाब में नहाने पहुंचे थे।

 

 

ग्रामीणों के अनुसार तालाब के किनारे पानी कम गहरा था, लेकिन बीच हिस्से में मिट्टी की खुदाई के कारण 10 से 12 फीट गहरे गड्ढे बन गए थे। नहाते-नहाते तीनों बच्चे अनजाने में इसी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। जब तक आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी मिली और बचाव की कोशिश शुरू हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे के समय बच्चों के साथ मौजूद चौथा दोस्त देव अहिरवार किसी तरह बच निकला। उसने गांव पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में तालाब पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पंचनामा कार्रवाई के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एक साथ तीन बच्चों की मौत से कंचनपुरा मोहल्ले और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जो बच्चे कुछ घंटे पहले तक खेल रहे थे, आज उनके घरों में सन्नाटा पसरा है। एक ही मोहल्ले के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत ने पूरे टीकमगढ़ को झकझोर कर रख दिया है। अब यह हादसा तालाबों की सुरक्षा और बच्चों की निगरानी को लेकर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

 

 


By - sagar tv news
11-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.