भाभी को गोली मारने वाले देवर के बहनोई की गिरफ्तारी, फ्रीजर में छिपाया था शव, छठी की खुशियां मातम में बदलीं !

 

छठी समारोह के दौरान हुई एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने मुख्य आरोपी को पिस्टल उपलब्ध कराई थी। पहले ही देवर योगेश कुशवाह जेल भेजा जा चुका है, अब उसका बहनोई अमर कुशवाह भी पुलिस गिरफ्त में है। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है।

 

 

 

घटना एमपी के ग्वालियर जिले के थाटीपुर थाना क्षेत्र के तृप्ति नगर की है, जहां एक नवजात बच्चे के छठी समारोह में खुशियों का माहौल था। लेकिन देखते ही देखते यह खुशी मातम में बदल गई। आरोप है कि देवर योगेश कुशवाह अवैध पिस्टल से हर्ष फायरिंग की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई और बच्चे की मां ज्योति उर्फ जाह्नवी कुशवाह के सिर में जा लगी। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

 

 

 

 

 

घटना के बाद पुलिस को सूचना देने के बजाय परिवार ने मामले को छिपाने की कोशिश की। आरोपियों ने महिला के शव को खराब होने से बचाने के लिए एक बड़े डीप फ्रीजर में रख दिया और रात में चुपचाप अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। आसपास के लोगों को बीमारी से मौत होने की जानकारी दी गई थी, ताकि किसी को शक न हो। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

 

 

 

 

अब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विवेकानंद चौराहे से अमर कुशवाह को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अमर ने स्वीकार किया कि उसने यह पिस्टल घासमंडी निवासी मोनू बाथम से खरीदी थी। हालांकि मोनू की पिछले वर्ष हत्या हो चुकी है। अब पुलिस हथियार की पूरी सप्लाई चेन खंगाल रही है।

 

 

 

 

 

पूछताछ में योगेश ने दावा किया कि वह मजाक कर रहा था और पिस्टल बार-बार जाम हो रही थी। लेकिन जैसे ही उसने तीसरी बार ट्रिगर दबाया, गोली चल गई और भाभी की जान चली गई। एक लापरवाही, एक अवैध हथियार और एक गलत फैसला... इन तीनों ने एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। अब पुलिस इस पूरे मामले में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।


By - sagar tv news
12-Jun-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.