एक लाख रूपये न देने पर घर पर फेंके बम, बेख़ौफ़ हुए बदमाश, पूरा इलाका दहल उठा !
बदमाशों में क्या पुलिस का ज़रा भी खौफ नहीं बचा है आखिर कैसे गुंडे-बदमाशों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं की वह लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी तरह इस मामले ने भी सोचने पर मजबूर कर दिया। जहां आठ से दस बदमाशों ने दिनदहाड़े एक घर पर बम फेंककर जमकर दहशत फैलाई। धमाकों से इलाका दहल गया।
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। मामला जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र स्थित करमेता बस्ती से सामने आया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है की बदमाश बेख़ौफ़ तरीके से आते हैं। और एक मकान को निशाना बनाते हुए देशी बम फेंकते हैं। आरोप है की वारदात एक लाख रूपये की अवैध वसूली को लेकर अंजाम दी गई। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गयी है।
बताया जा रहा है की बदमाशों ने सुमित चौबे के घर पर हमला किया। उन्होंने घर के बाहर बम फेंके और मौके से फरार हो गए। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय नागरिकों ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे।
मामले में क्षेत्र के शातिर बदमाश सौरभ यादव का नाम सामने आया है। आरोप है कि उसने पीड़ित पक्ष से एक लाख रुपए की अवैध वसूली की मांग की थी। जो पूरी न होने पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की बात भी सामने आई।
घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं लोगों में भी आक्रोश पनप रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।------